एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी और एक्ट्रेस टीजे सिद्धू दिसंबर माह में तीसरी बार मां बनी है। उनकी पहले से ही दो जुड़वा बेटियां थीं और एक बार फिर से नन्ही परी ने उनके घर में जन्म लिया है। तीनों बेटियों के नाम बेला, विएना और वेनेसा हैं। टीजे सिद्धू हर मुद्दे पर अपनी बात मुखर होकर रखती हैं और इस बार उन्होंने लिंगभेद पर सवाल उठाया है।
2 of 5
टीजे सिद्धू का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
टीजे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने घटना को शेयर करते हुए सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि लोग बेटा पैदा हो जाने से ही परिवार को पूरा मानते हैं। उन्होंने इसे लेकर लिखा, 'मेरे एक परिचित कपल की पहले से एक बेटी थी। हाल ही में उनका एक बेटा हुआ। मेरे एक और परिचित ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। ये सुनकर मुझे थोड़ी निराशा हुई। क्या बेटा होने से ही परिवार पूरा होता है? अगर उस कपल को एक और बेटी हो जाती तो? क्या उनका परिवार अधूरा रहता।'
3 of 5
करणवीर बोहरा, टीजे सिद्धू
- फोटो : instagram/karanvirbohra, bombaysunshine
उन्होंने आगे लिखा, ' एक बच्चा होना भी सौभाग्य की बात है। उसके बाद आपके कितने बच्चे हुए, उनका जेंडर क्या है, ये आपकी पूर्णता कैसे साबित करती है। मुझे यकीन है कि वो कमेंट बुरा लगने के इंटेंशन से नहीं किया गया था। हो सकता है कि उनके कहने का मतलब हो कि अब उनके पास बेटा, बेटी दोनों हैं, लेकिन ऐसे में ये बात उन्हें और अधिक क्लैरिटी के साथ कहनी चाहिए थी। हमें अपने विचार, अपनी बात रखते हुए अधिक जिम्मेदार होना होगा।'
4 of 5
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
टीजे ने लिखा कि, 'कई बार बात करते वक्त हमारी मंशा लड़का या लड़की में भेदभाव करने की नहीं होती, लेकिन कई बातें हम ऐसी बोल जाते हैं जिन्हें लेकर हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे जरूरी बात कि आपका या आपके परिवार का पूरा होना संतान होने या नहीं होने या लड़का-लड़की होने पर निर्भर नहीं करता।' टीजे सिद्धू ने वाकई में एक बड़े मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है।
5 of 5
बेटियों के साथ टीजे सिद्धू
- फोटो : Instagram
बता दें कि अभिनेता करणवीर बोहरा अक्सर अपने बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपनी नन्ही परी वेनेसा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है, जिसे टीजे चलाती है। कपल अपनी बेटियों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।