टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच विवाद बढ़ता ही नजर आ रहा है। अब दोनों के शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल, करण मेहरा पर निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि करण को बेल मिल गई थी लेकिन उसके बाद मामले में लगातार कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं।
दूसरी लड़की से है अफेयर: निशा रावल
हाल ही में निशा रावल अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुई थीं। उस दौरान निशा के माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई थी। वहीं करण भी निशा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बता रहे हैं। इसी बीच निशा ने करण पर एक और आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है और यह बात उन्हें कुछ समय पहले पता चली है। अब करण ने इसका भी जवाब दिया है।
2 of 5
निशा रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
निशा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि करण का दिल्ली की किसी लड़की से अफेयर है। वह अक्सर उस लड़की से मिलने जाया करते हैं। इसके साथ ही निशा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों के मैसेज पढ़े हैं और साथ देखा भी है। निशा का कहना है कि जब उन्होंने करण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उनके शारीरिक संबंध भी हैं। इस पर करण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान करण ने इन सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत कहानियां करारा दिया है। उन्होंने कहा, 'ये तो होना ही था अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा लेकिन यह सच नहीं है। मैंने निशा को धोखा नहीं दिया और मेरा किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी नहीं है।'
4 of 5
करण मेहरा और निशा रावल
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही करण ने यह भी बताया कि निशा बीते तीन साल से अजीब तरह का व्यवहार कर रही हैं। जिसकी वजह से उनको डील करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में उन्होंने मुझसे कहा था कि हमें अलग हो जाना चाहिए और मैंने उनका इस फैसले में साथ दिया क्योंकि वाकई चीजें ठीक नहीं थीं। करण ने बताया कि निशा का व्यवहार हमेशा उग्र रहा है। उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पैर चलाती है, उनको पता ही नहीं रहता है कि वो क्या कर रही हैं।
5 of 5
निशा रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निशा ने मीडिया के सामने कई सारी बातें खुलकर सामने रखी थीं। उनका कहना था कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है और ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। साथ ही निशा का कहना था कि 'मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती।'