फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Kundrra Birthday: इत्तेफाक से एक्टिंग की दुनिया में चले आए करण कुंद्रा, पहले ही शो से मिल गई सफलता

Tue, 11 Oct 2022 11:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Karan Kundrra Birthday: know about Kitani Mohabbat Hai Bigg Boss 15 actor personal life career and love story
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में अहम किरदार अदा किए हैं। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं। करण बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा वह रियलिटी शो लॉकअप में भी हिस्सा ले चुके हैं, जहां उन्होंने लाखों फैंस को दिल जीता। अपने चार्मिंग लुक से करण कुंद्रा ने अपने पहले ही शो से लोगों को दीवाना बना दिया था। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Karan Kundrra Birthday: know about Kitani Mohabbat Hai Bigg Boss 15 actor personal life career and love story
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को जलंधर पंजाब में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई मेयो कॉलेज, अजमेर राजस्थान से पूरी हुई। इसके आगे वो अपनी एमबीए की डिग्री के लिए यूएसए चले गए। करण कुंद्रा व्यवसायिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे तो उनका अपने फैमिली बिजनेस में जाना तय था। लेकिन साल 2008 में उनकी किस्मत पलटी और उन्हें इमेजिन टेलीविजन के धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' में किरदार ऑफर हुआ। इस तरह साल 2008 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ‘कितनी मोहब्बत है’के बाद करण 'दिल ही तो है', 'ये कहां आ गए हम', 'एम टीवी रोडीज', 'एमटीवी लव स्कूल' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। 

Karan Kundrra Birthday: know about Kitani Mohabbat Hai Bigg Boss 15 actor personal life career and love story
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण की लोकप्रियता सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं है। वह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। करण हॉरर स्टोरी, मुबारकां और 1921 जैसी मूवीज में नजर आए थे। करण कुंद्रा ने कई म्यूजिक वीडियोज और दो वेब सीरीज में भी काम किया है। दो दशक से ज्यादा के करियर में करण ने फैंन फॉलोइंग के साथ-साथ पैसा और शोहरत भी खूब कमाया है। वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां उनकी निजी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। इनके पास मुंबई के यारी रोड पर एक तीन बेडरूम अपार्टमेंट है। पॉश एरिया में बसा ये घर वर्सोवा बीच के बिल्कुल सामने है। इस घर के इंटीरियर पर भी करण ने काफी खर्चा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundrra Birthday: know about Kitani Mohabbat Hai Bigg Boss 15 actor personal life career and love story
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण कार के भी बेहद शौकीन हैं। करण के पास एक कस्टमाइज्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर है, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ बताई जाती है। वहीं करण कन्वर्टिबल मिनी कूपर एस भी ड्राइव करते हैं, जिसका प्राइस 45 लाख के आसपास है। गाड़ियों में करण के पास एक स्कोडा ओक्टाविया भी है, जो कि 30 लाख रुपये की बताई जाती है। करण के पास गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है। उनके पास 40 लाख की फोर्ड एंडीवर भी है।  इस गाड़ी के साथ पोज करती तस्वीर करण ने कुछ साल पहले अपने होमटाउन पंजाब से शेयर की थी। लव लाइफ की बात करें तो करण इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है।

80 साल-80 किस्से: ऐसी थी अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, जया के एक जवाब के बाद जुदा हो गई थीं दोनों की राहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed