लगातार सात हिट फिल्में देने के बाद सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की आठवीं फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के औसत कारोबार ही कर पाने ने निर्माता करण जौहर को परेशानी में डाल दिया है। करण की अगली फिल्म दोस्ताना 2 समलैंगिक रिश्तों पर बन रही है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पारिवारिक दर्शकों के दूर रहने से ही ये फिल्म आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह सौ करोड़ या उससे ऊपर का कारोबार करने चूकी है। इससे सबक लेते हुए दोस्ताना 2 की पटकथा में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
2 of 4
Karan Johar
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक करण जौहर की चिंता का विषय ये है कि उनकी फिल्म 'दोस्ताना 2' का विषय समलैंगिक संबंधों पर ही आधारित है। ऐसे मुद्दों पर फिल्में करने के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान की फिल्म का अगर यह हाल हुआ है, तो उनकी फिल्म का क्या हाल हो सकता है?
इसी वजह से वह अपनी फिल्म में कुछ और रुचिकर मोड़ लाने पर विचार कर रहे हैं। करण की फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी पहुंच अपने चुलबुले स्वाभाव की वजह से हिंदी सिनेमा के एक बड़े तबके तक है। लेकिन कार्तिक की सारा अली खान के साथ पिछली फिल्म लव आजकल ने दर्शकों और समीक्षकों को निराश किया है। ऐसे में करण का एक निर्माता के रूप में विचार करना लाजमी है।
4 of 4
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
आयुष्मान खुराना की फिल्म से पहले हाल ही में समलैंगिक संबंधों पर सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ उनके पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। इतने अच्छे कलाकार होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला। अब इसी मुद्दे पर फिल्म बनाने से पहले करण जौहर का ध्यान इतिहास के इन्हीं उदाहरणों की ओर जा रहा है।