बॉलीवुड में स्टारकिड्स की दोस्ती भी कम खास नहीं होती। आज की पीढ़ी की बात करें तो सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा इसका उदाहरण हैं। चारों स्टारकिड्स अक्सर साथ में पार्टी करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अक्सर फ्रेंडशिप गोल्स पूरे करती नजर आते हैं। इनकी दोस्ती से फिल्म निर्देशक-प्रोड्यूसर करण जौहर इतने प्रभावित हैं कि वे इनकी ग्रुप चैट का हिस्सा बनना चाहते हैं।
2 of 4
Fabulous Lives of Bollywood Wives
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नेटफ्लिक्स के 'द फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन के दौरान खुद करण जौहर यह बात कहते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप चैट के बारे में सोचते हुए उन्हें फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट) होने लगता है। बता दें कि फोमो एक किस्म की स्थिति होती है, जिसमें इंसान को किसी चीज को खोने का डर या बेचैनी महसूस होती है।
3 of 4
Ananya Panday, Suhana Khan, Shanaya Kapoor, Navya Nanda
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करण जौहर ने सुहाना, नव्या नवेली, शनाया कपूर, अनन्या पांडे की मां के सामने यह बात कही। जी हां, शो में मौजूद गौरी खान, श्वेता बच्चन, महीप कपूर और भावना के सामने यह बातें कहीं। शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह और एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने भी शिरकत की। शो में करण जौहर ने कहा, 'गौरी मैं और तुम इस बात को जानते हैं कि अनन्या, सुहाना, नव्या और शनाया एक ग्रुप चैट पर हैं। मैं इस ग्रुप में नहीं हूं, इस बात को मिस करता हूं।'
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : social media
करण जौहर की इस बात को सुनकर गौरी खान हैरान रह गईं। उन्होंने करण से पूछा, 'तुम इस ग्रुप चैट पर रहना चाहते हो?' इस पर करण ने कहा, 'यस'। हालांकि, गौरी खान ने यह भी साफ कर दिया कि करण इस ग्रुप चैट का हिस्सा नहीं बन सकते। वह प्रतिबंधित हैं। गौरी ने यह भी पूछा कि, 'उनके साथ ऐसा क्या बहुत शानदार है, जो हमारे पास नहीं है?' इस पर करण ने कहा, 'मैं उनके साथ घूमना चाहता हूं।' आपको बता दें कि सुहाना जहां शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं, वहीं, अनन्या चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं। शनाया, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं और नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की नातिन हैं यानी वह श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं।