{"_id":"5a5745b84f1c1b25198b4598","slug":"karan-johar-trolled-for-sharing-akshay-kumar-pic-without-parineeti-chopra-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘केसरी’ को लेकर करण जौहर ने की यह बड़ी गलती, बाद में मांगी मांफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म ‘केसरी’ को लेकर करण जौहर ने की यह बड़ी गलती, बाद में मांगी मांफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
karan johar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। जैसे ही फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
परिनीती चोपड़ा
करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, परिणीति चोपड़ा होगीं फिल्म ‘केसरी’ की लीड एक्ट्रेस। फोटो में करण ने परिणीति को टैग भी किया था लेकिन फोटो में परिणीति की जगह अक्षय कुमार नजर आ रहे थे।
Parineeti Chopra
हालांकि अपनी इस गलती के लिए करण ने दोबारा ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं अपनी इस गलती के लिए माफी चाहता हूं। मैं दोबारा से यह घोषणा करता हूं कि फिल्म ‘केसरी’ में फीमेल लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा होंगी।'
Ok guys that was meant to be an image of #KESARI whilst announcing the lead actress of the film! Clearly Twitter is quick to Jump and attack! Apologies!!!!! This is to re announce the wonderfully talented @ParineetiChopra as lead cast of #KESARI pic.twitter.com/5IXYjjDcgy
— Karan Johar (@karanjohar) January 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar
आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने फिल्म में अपना लुक शेयर किया था। इसमें वह बढ़ी दाढ़ी और भारी पगड़ी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म का ऐलान साल 2017 में ही हो चुका था जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया।
विज्ञापन
Akshay Kumar
फिल्म के ऐलान के समय ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान और करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे लेकिन बाद में किसी वजह से सलमान ने अपना हाथ खींच लिया। ये फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। आपको बता दें कि साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गई थी।