फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar To Direct Comic First film for Sidharth Malhotra-Kiara Advani After Shershaah couple Marriage

Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली 'करीब' लाने की कमान

Mon, 06 Mar 2023 10:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 10:50 PM IST
सार

मीडिया में ऐसी खबरें हैं, जिनके सामने आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सिड और कियारा भी इसी महीने सुर्खियां बटोरेंगे। दरअसल, खबर है कि सिड-कियारा ने शादी के बाद अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है।

विज्ञापन
Karan Johar To Direct Comic First film for Sidharth Malhotra-Kiara Advani After Shershaah couple Marriage
करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के तीनों स्टूडेंट्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हां, सही समझे आप हम बात कर रहे हैं वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की। साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तीनों कलाकारों में से हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी रचाई है। सभी करण जौहर के दिल के बेहद करीब हैं। ऐसे में सिड-कियारा की शादी के बाद से लगातार खबरें आ रही थीं कि निर्माता ने कपल के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है, जो उनकी शादी का तोहफा है, लेकिन यह झूठी साबित हुई। लेकिन अब इन तीनों से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस के चेहरे खिल उठेंगे।

विज्ञापन

Karan Johar To Direct Comic First film for Sidharth Malhotra-Kiara Advani After Shershaah couple Marriage
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram

कुछ वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक भव्य समारोह में शादी कर ली, जिसने पिछले महीने सुर्खियां बटोरीं। शादी होने के बाद भी यह कपल चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं, जिनके सामने आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सिड और कियारा भी इसी महीने सुर्खियां बटोरेंगे। विरल भयानी की एक पोस्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही एक साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करते दिखाई देने वाले हैं, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा। इतना ही नहीं इस फिल्म की निर्देशन की कमान करण जौहर के हाथों में होने वाली है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar To Direct Comic First film for Sidharth Malhotra-Kiara Advani After Shershaah couple Marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद एक साथ अपनी पहली फिल्म साइन की है। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। यह दूसरी बार होगा, जब दोनों कलाकार एक साथ फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगे। इससे पहले सिड और कियारा को कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म 'शेरशाह' में साथ देखा गया था।   
Citadel Trailer: सिटाडेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन

Karan Johar To Direct Comic First film for Sidharth Malhotra-Kiara Advani After Shershaah couple Marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, ' फिल्म की स्क्रिप्ट को सिड ने लॉक कर दिया है और उन्होंने ही फिल्म शुरू करने के लिए करण से संपर्क किया था। यह एक मजेदार एंटरटेनर होगी, जिसमें एक अजीबोगरीब टच है। यह फिल्म शेरशाह की तरह इमोशनल नहीं होगी क्योंकि सिड का मानना है कि लोग उन्हें और कियारा को एक हैप्पी फिल्म में देखना चाहते हैं।' आपको बता दें, सिड और कियारा ने पिछले महीने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।
Ranbir Kapoor Holi 2023: अब पानी पसंद नहीं रणबीर कपूर को, रंगों से भी बना ली दूरी, बचपन में खूब कीं ये शरारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed