फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों रिएलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में बतौर जज नजर आ रहे हैं। शो के दौरान करण जौहर ने अपनी जिंदगी के कुछ राज खोले हैं। जिस वजह से वह काफी परेशान भी रहते थे हालांकि उनके टीचर ने हमेशा उनका साथ दिया है।
करण जौहर ने बताया कि उन्हें स्कूल में खास नाम 'पैन्सी' कहकर बुलाया जाता था। शो में करण ने बताया कि लड़कियों की तरह बोलने और चलने वाले लड़कों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। जब वह परेशान रहने लगे तो उनके टीचर्स ने काफी मदद की। करण ने अपनी जिंदगी का यह किस्सा उस वक्त शेयर किया जब शो के एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस ने उन्हें इस बात की याद दिला दी।
3 of 5
Karan Johar
- फोटो : Instagram
दरअसल, परफॉमेंस में एक ऐसा लड़का दिखाया गया था, जो लड़कियों की तरह बात करता था। इस परफॉमेंस को देखने के बाद करण ने अपने बचपन के कई वाकये सुनाए। उन्होंने बताया कि मुझे लड़कियों के गानों पर डांस करना अच्छा लगता था लेकिन उनकी इस बात पर सभी उनका मजाक उड़ाते थे।
करण इन सब से तंग आकर 13 साल की उम्र में एक ऐसे टीचर के पास गए जो बोलने और हाव-भाव को सुधारने में बच्चों की मदद करते थे। टीचर ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि उनको अपनी स्टाइल बदलने की जरूरत नहीं है। वह जैसे हैं अच्छे हैं। इसके बाद से उनके अंदर काफी कॉन्फिडेंस आया और उन्हें दुनिया का सामना करने के लिए बल मिला।
करण जौहर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता का किरदार टाइगर श्रॉफ निभा रहे हैं। पिछले दिनों इसका पहला पोस्टर भी आउट हुआ था।