फिल्ममेकर करण जौहर डायरेक्टर, एक्टर, चैट होस्ट के बाद अब रेडियो जॉकी बन गए हैं। जी हां, इन दिनों करण अपने रेडियो शो 'कॉलिंग करण' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मल्टी टेलेंटेड करण से अब उनके फैंस फोन करके रिश्तों की उलझनों को सुलझाने के लिए सुझाव ले सकते हैं।
उनके शो पर इस हफ्ते का टॉपिक था कि क्या परिवार की दखलअंदाजी का असर पति पत्नी पर पड़ता है। शो के बीच में ही मजे के लिए रेपिड फायर सेगमेंट में करण ने कई खुलासे किए। करण से जब पूछा गया बी-टाउन में सबसे बुरी सास कौन हैं। करण से इस सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें सबसे प्यारी सास जया बच्चन लगती हैं।
शो में आगे जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में कौन सबसे आदर्श बहू होगी, तो इसका तुरंत जवाब देते हुए उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।
बता दें, इस से पहले एक एपिसोड में करण जौहर ने एक दिल छू लेने वाला नोट पढ़कर सुनाया था। यह खूबसूरत नोट उन्होंने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के लिए लिखा था। करण ईशान और जाह्नवी को लेकर फिल्म ‘धड़क’ का निर्माण कर रहे हैं।