वैलेंटाइन वीक के दौरान पूरी फिजा ही रोमांटिक हो जाती है। हर कोई अपने प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग 'सम वन स्पेशल' को टैग कर अपनी मोहब्बत जता रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला है।
पर्दे पर रोमांस को उतारने वाले करण जौहर का वैलेंटाइन कौन है ये हर कोई जानना चाहता है। वैलेंटाइन वीक पर पहली बार करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया है उनका वैलेंटाइन कौन है।
करण जौहर इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान शो की एक कंटेस्टेंट नताशा ने अपनी मां को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया। जिसके बाद करण जौहर से सवाल पूछा गया कि आखिर उनका वैलेंटाइन कौन है। जिसका जवाब उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया।
सवाल के जवाब में करण ने बताया, 'मेरी जिंदगी में केवल एक ही शख्स है जिसे मैंने बचपन से प्यार किया है। वह मेरी मां हैं और वहीं मेरी वैलेंटाइन हैं। दुनिया में वह अकेली शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता हूं।' करण के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
बता दें कि, करण जौहर के बच्चे यश जौहर और रूही जौहर 7 फरवरी को एक साल के हो गए हैं। दोनों ही करण को बेहद प्रिय हैं और इनकी खुशी के लिए करण कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अपने बच्चों के जन्मदिन पर करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया।