बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का स्टारडम किसी से छिपी नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा शायद ही कोई हो जो उनसे टक्कर लेने का जोखिम उठाए, लेकिन फिल्म मेकर करण जौहर ने भी साफ कर दिया है कि वह 'सलमान से टकराने' के बारे में सोच भी नहीं सकते।
दरअसल, 15 जून को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के साथ ही 'लस्ट स्टोरीज' भी रिलीज हो रही है। एक ही दिन अपनी फिल्म 'लस्ट स्टोरी' के रिलीज करने पर करण जौहर ने साफ कह दिया कि उन्हें सलमान से टकराने का हक नहीं है।
हाल ही में करण जौहर ने अपनी और चार निर्देशकों के निर्देशन में बनी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर लॉन्च किया। रिपोर्टस के अनुसार, जब उनसे पूछा कि क्या 'लस्ट स्टोरीज' में 15 जून को सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' से मुकाबला करने का दमखम है तो करण जौहर ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। सलमान खान एक अलग मंच पर हैं। वह मुख्यधारा सिनेमा के उस्ताद हैं.।' करण ने कहा कि 'रेस-3' एक बड़ी फिल्म साबित होने जा रही है। हम उनसे मुकाबला नहीं कर रहे हैं।
करण ने कहा, 'हमारे पास सलमान खान या 'रेस-3' से मुकाबला करने की क्षमता नहीं है। हम बेहद खुश चार फिल्मकार हैं, जिन्होंने एक छोटी सी फिल्म बनाई है, जिसके लिए हम नेटफ्लिक्स के आभारी हैं। हमें सलमान के बड़े कद से मुकाबला करने का हक नहीं है। मैं 15 जून को शायद 'लस्ट स्टोरीज' के बजाय 'रेस-3' देखने जाऊं।