निर्माता-निर्देशक करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म तख्त पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर कर रहे थे लेकिन उनकी एक और फिल्म ब्रह्मास्त्र के लगातार टलते जाने से फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म तख्त से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए।
2 of 5
karan johar
- फोटो : Social Media
अब दो दिन से फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि करण जौहर ने तख्त के लिए टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार को मना लिया है हालांकि करण जौहर ने इस तरह की किसी कोशिश से साफ इंकार कर दिया है।
3 of 5
karan johar
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में करण जौहर ने लिखा, 'तख्त के अधिग्रहण से जुड़ी सभी खबरें और लेख आधारहीन और असत्य हैं। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे अधिक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें।' इस बारे में टी सीरीज की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने अभी इस मुद्दे पर चुप्पी ही साधी हुई है।
4 of 5
Takht
- फोटो : social media
तख्त की बात करें तो यह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। तख्त के जरिए करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।
यह फिल्म मुगल काल में औरंगजेब के शासनकाल पर आधारित है। बीते ,दिनों करण शूटिंग के लिए विभिन्न जगहों की खोज-बीन भी करते हुए नजर आए थे। हालांकि कोरोना के आतंक के चलते सभी तरह का काम बंद हो गया है। यह फिल्म अगले साल 24 दिसंबर को रिलीज होनी थी।