करण जौहर और क्रिकेट, पिछले कुछ समय से दोनों की चर्चा एक साथ हो रही है। इस बार मामला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से जुड़ा है। कहा जा रहा है करण जौहर की वजह से एक क्रिकेटर को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। आगे की स्लाइड में चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
2 of 5
vijay shankar
- फोटो : file photo
30 मई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। सेलेक्ट हुए क्रिकेटर्स में तमिलनाडु के 28 वर्षीय ऑलराउंडर विजय शंकर के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। विजय शंकर ने इसी साल जनवरी में वनडे में डेब्यू किया था और 3 महीने के अंदर ही चयनकर्ताओं ने उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दी।
3 of 5
vijay shankar
- फोटो : social media
वर्ल्ड कप टीम में जगह पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपना होता है। विजय शंकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी कड़ी मेहनत तो इसके पीछे है, साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर का भी इसमें बड़ा हाथ है। आपको याद होगा कि 6 जनवरी को प्रसारित हुए कॉफी विद करण के एक एपिसोड ने काफी जोर पकड़ा था। उस एपिसोड में करण जौहर ने क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को आमंत्रित किया था जो कि लगातार टीम इंडिया के साथ खेल रहे थे। हालात तब बदल गए जब शो में पहुंचकर दोनों ने महिलाओं को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की।
4 of 5
vijay shankar
- फोटो : social media
सोशल मीडिया समेत हर जगह हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की काफी आलोचना हुई। मामला यही नहीं थमा, उन पर कुछ समय के लिए बैन भी लगाया गया। नतीजा ये रहा कि पांड्या की जगह टीम में विजय शंकर को लिया गया। विजय शंकर ने 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया हालांकि उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर वो अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे और वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली।
5 of 5
Koffee with Karan
- फोटो : instagram
विजय शंकर अचानक मिले इस मौके का फायदा उठाने में कामयाब रहे और अपने खेल से खुद को साबित किया। इस बात को अनदेखा नहीं किया जा सकता है कि कॉफी विद करण के शो की वजह से उन्हें टीम में पांड्या की जगह मौका दिया।