बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आलिया ने रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी और शादी के लगभग दो महीने बाद ही अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर आलिया ने अपनी सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर कर यह गुडन्यूज दी, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक आलिया और रणबीर को बधाई देते हुए नजर आए थे। वहीं, अब आलिया की प्रेग्नेंसी पर फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन आया है। करण ने बताया कि जब आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज उन्हें मिली थी तब वह रो पड़े थे।
2 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर
- फोटो : social media
करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर रो पड़े थे। करण जौहर ने कहा, 'मुझ याद है उस दिन वह मेरे ऑफिस आई थी और तब मेरे बाल बहुत खराब हो रखे थे और मैंने हुडी पहनी हुई थी। इसी वजह से मैंने कैप अपने सर पर पहनी थी। उसने जैसे ही मुझे अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताई। मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे और फिर उसने मुझे तुरंत गले लगा लिया।'
3 of 4
आलिया भट्ट, करण जौहर
- फोटो : Instagram
इसके आगे करण जौहर ने कहा, 'मैंने आलिया को कहा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आलिया तुम्हारा बेबी आने वाला है। वो पल मेरे लिए सच में काफी इमोशनल था।' करण जौहर ने आगे आलिया के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने आलिया को एक लड़की से अच्छी आर्टिस्ट और फिर मजबूत महिला बनते हुए देखा है। मैं आलिया पर गर्व महसूस करता हूं। वह मेरे लिए बेटी की तरह है। जब वह 17 साल की थी तब मेरे ऑफिस आई थी। बीते 12 साल हमारे लिए काफी खास रहे हैं। मैं अब आलिया के बेबी को गोद में लेने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मेरे लिए वो पल भी काफी भावुक होने वाला है।
4 of 4
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात लेकर आ रहे हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से ऑन एयर होगा। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट नजर आएंगी। आलिया के साथ शो में रणवीर सिंह एंट्री लेंगे। दोनों जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।