मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने धारा 377 को अपराध की श्रेणी से हटाने और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि धारा 377 के कुछ प्रावधानों को हटाना उनके और उनके जैसे लोगों के एक जीत है। ये बहुत खुशी की बात है कि अब हर कोई जिसको चाहो उससे प्यार कर सकता है। धारा 377 के अपराध की श्रेणी से हटाना नफर पर प्यार की जीत होने जैसा है।
2 of 5
karan johar
- फोटो : social media
करण जौहर ने ये बात मुंबई में हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में बोली हैं। उन्होंने धारा 377 पर बात करते हुए कहा- 'मैं उस दिन अपने लिए और इस समुदाय के लोगों के लिए रोया, क्योंकि आखिरकार हमारी आजादी थी। ये एक ऐतिहासिक फैसले के साथ सच्चे प्यार का उत्साह बनाने जैसा फैसला था। मैं बहुत खुश हूं कि इसको कानूनी तौर पर स्वीकार किया गया।'
3 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
इसके अलावा करण जौहर ने भारत में गे शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि धारा 377 के कुछ प्रावधानों के हटने के बाद मुझे उम्मीद है कि गे शादी को भी जल्द सहमति मिल जाएगी। गे शादी को सहमति मिलना समलैंगिक समुदाय का अगला कदम हो सकता है। करण जौहर आगे करते हैं कि धारा 377 को पिछले साल उस समय अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था जिस दिन करण जौहर के पिता यश जौहर का जन्मदिन होता है। इसलिए उनके लिए ये फैसला और भी ज्यादा खास मानते हैं।
4 of 5
karan johar and shahrukh khan
- फोटो : social media
धारा 377 के अलावा करण जौहर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर बात की। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करण जौहर पर हमेशा से नेपोटिज्म का आरोप लगाती रही हैं। कंगना के इन आरोपो पर करण जौहर का कहना है- 'मैं कंगना को बस यही कहना चाहूंगा कि वह अपने अभिनय पर ध्यान दें। '
5 of 5
Gauri Khan, Karan Johar
- फोटो : social media
इन सबके अलावा करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री और अपनी निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। करण जौहर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि उनकी फिल्म द लस्ट स्टोरीज को एमी अवॉर्ड 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया है।
पढ़ें: जॉन की पागलपंती से करण जौहर ने बचाई आयुष्मान की अगली फिल्म बाला, अब इस दिन होगी सोलो रिलीज