सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर जोरदार बहस छिड़ी। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर को खूब ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से करण जौहर इंस्टाग्राम से गायब हो गए लेकिन अब उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर वापसी की है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह एक लाइव सेशन कर रहे थे। वो एफए कप में आर्सेनल की जीत पर खुश होते दिखे। रणवीर इस जीत की खुशी फैंस के साथ साझा कर रहे थे। तभी उनके फैंस और दोस्त इस लाइव से जुड़ गए। इसी बीच करण जौहर का कमेंट भी दिखाई दिया। करण जौहर ने हंसने वाला इमोजी बनाया।

3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के सोशल मीडिया पर दूरी बनाने के बाद से उन पर लगातार यूजर्स की नजर थी। हालांकि करण का यह अकाउंट प्राइवेट था। बता दें कि करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। सुशांत के फैंस का आरोप है कि आउटसाइडर्स होने की वजह से शो में उनका जानबूझकर मजाक उड़ाया गया। करण जौहर के अलावा शो में पहुंचीं आलिया भट्ट और सोनम कपूर के वीडियोज भी वायरल हुए।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सुशांत केस में धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता से पूछताछ की गई थी। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि करण जौहर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ड्राइव में काम किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। खबर है कि प्रोडक्शन टीम से सुशांत की अनबन हुई थी। ऐसे में पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या करण जौहर और सुशांत के बीच भी कोई मनमुटाव था।
सुशांत केस में मुंबई पुलिस और 'बॉलीवुड गैंग' पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बताया किस तरह होता है पर्दे के पीछे का खेल