लंबे समय तक एंटरटेनमेंट के मामले में चुप्पी साधे रहे निर्माता करण जौहर ने बुधवार को इस साल का अपना दूसरा बड़ा एलान किया। हाल ही में अपनी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से तृप्ति डिमरी समेत पांच उभरते सितारों को अपनी कंपनी की फिल्मों आदि में मौका देने का एलान करने के बाद करण ने एवरग्रीन माधुरी दीक्षित के डिजिटल डेब्यू की घोषणा कर दी। माधुरी दीक्षित ओटीटी के लिए एक धमाकेदार शो करने जा रही हैं, इसके अलावा करण जौहर की डिजिटल एंटरटेमेंट कंपनी धर्माटिक ने चार और नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है।
2 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
नेटफ्लिक्स के लिए कियारा आडवाणी स्टारर ‘गिल्टी’ और ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ बना चुके करण जौहर ने बुधवार को जिन नए फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है, उनमें एक फिल्ममालिका (एंथोलॉजी) भी है। चार शॉर्ट फिल्म्स की इस सीरीज को नाम दिया गया है, ‘अजीब दास्तान्स’ और इन्हें निर्देशित करने के लिए करण ने अपने चार भरोसेमंद निर्देशकों शशांक खेतान, नीरज घेवन, राज मेहता और कायोजे ईरानी को मौका दिया है।
3 of 6
अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, फातिमा सना शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
इन चार फिल्मों में से ‘मजनू’ में जयदीप अहलावात और फातिमा सना शेख, फिल्म ‘खिलौना’ में नुसरत भरूचा और अभिषेक बनर्जी, फिल्म ‘गीली पुच्ची’ वन में कोंकणा सेन शर्मा और अदिति राव हैदरी व फिल्म ‘गीली पुच्ची’ टू में शेफाली शाह और मानव कौल दिखाई देंगे।
4 of 6
करण जौहर
- फोटो : social media
करण ने बुधवार को एक अतरंगी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ बनाने का भी एलान किया है। इसमें लीड रोल के लिए सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी को साइन किया गया है। फिल्म की शूटिंग मदुरै में होनी है और दावा ये किया गया है कि ये फिल्म वहां से शुरू होगी जहां बाकी प्रेम कहानियां खत्म हो जाती हैं। इस फिल्म के निर्देशक के तौर पर विवेक सोनी का नाम फाइनल किया गया है।
5 of 6
फिल्म-फाइंडिंग अनामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
और, दिन का सबसे बड़ा धमाका रहा माधुरी दीक्षित के डिजिटल डेब्यू की आधिकारिक घोषणा। निर्देशक बेजॉय नांबियार व करिश्मा कोहली इस सीरीज पर पिछले एक साल से काम करते रहे हैं लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस या करण जौहर ने कभी इसके बारे में कोई आधिकारिक बातचीत नहीं की। इस सीरीज का नाम है, ‘फाइंडिंग अनामिका’ और ये एक ऐसे पारिवार की कहानी में रचा गया रहस्यमयी ड्रामा है जिसके ज्यादातर सदस्य फिल्म जगत में काम करते हैं। इस सीरीज को श्री राव ने लिखा है।