अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पलदिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का खास रिसपॉन्स नहीं मिला था और ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में करण देओल ने बताया कि कैसे उनके चाचा बॉबी देओल ने उन्हें फिल्म के खराब प्रदर्शन के बाद हार न मानने के लिए प्रेरित किया। करण ने कहा कि फिल्म के बाद उनके लिए चीजें इतनी अच्छी नहीं चल रही थीं। हालांकि, बॉबी सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों ने मुश्किल दौर में उनका पूरा साथ दिया।
Apne 2: परिवार संग स्क्रीन शेयर करने को तैयार हैं करण देओल, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद चाचा बॉबी देओल ने किया था मोटिवेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन