Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने मंच से एक साथ जमाया रंग, सुनील ने कसा तंज

Fri, 13 Mar 2020 04:44 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharna Sunil Grover dance at a wedding ceremony first time after fight
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के दो दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का नाम जब भी आता है, तो इनके चाहने वालों के कान तुरंत खड़े हो जाते हैं। सब जानते हैं कि एक लंबे समय से यह दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं, लेकिन इनके फैंस चाहते हैं कि ये दोनों फिर से एक साथ काम करें। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शादी का वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, गायक मीका सिंह के साथ एक शादी में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
Kapil Sharna Sunil Grover dance at a wedding ceremony first time after fight
kapil sharma - फोटो : social media

वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह 'ऐ मेरी जोहरा जबी तुझे मालूम नहीं' गाने की शुरुआत कर रहे हैं। फिर इस गीत को कपिल शर्मा गाना शुरू करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कपिल शर्मा गाना गा रहे हैं, और एक महिला आकर उनके साथ नाचने लगती है। इसी बीच सुनील ग्रोवर लय के साथ एक डायलॉग मारते हैं 'दोस्तों! समझ नहीं आ रहा है, ब्याह किसका हो रहा है? कपिल भाई का या फिर वरुण का?' इसको सुनकर सभी लोग खिलखिला कर हंस पड़ते हैं। 

Kapil Sharna Sunil Grover dance at a wedding ceremony first time after fight
kapil sharma - फोटो : social media

इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।  वीडियो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'यह बहुत ही स्पेशल और सुंदर शाम थी, पाजी। ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। कुमरिया परिवार को शादी की ढेर सारी बधाई।' वीडियो पर सुनील ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वाकई ये स्पेशल दिन है। वरुण, कनिका और पूरे परिवार को बधाई। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharna Sunil Grover dance at a wedding ceremony first time after fight
kapil sharma - फोटो : social media

यह पहला मौका नहीं है, जब कपिल और सुनील एक साथ किसी स्थान पर नजर आए हों। इससे पहले दिसंबर में सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में भी इन दोनों को एक साथ देखा गया था। उस समारोह की एक फोटो कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। 

विज्ञापन
Kapil Sharna Sunil Grover dance at a wedding ceremony first time after fight
kapil sharma - फोटो : social media

बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने लंबे समय तक एक साथ टीवी पर काम किया है। वे कॉमेडी के 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे कई और शोज में एक साथ काम कर चुके हैं। अपने काम से सम्बंधित ऑस्ट्रेलिया का दौरा करके लौटने के दौरान इन दोनों के बीच कथित तौर पर कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए।

दीपिका पादुकोण की लव लाइफ, बताई एक्स बॉयफ्रेंड, धोखे और डिप्रेशन की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed