कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो से दर्शकों को जमकर हंसाने में कामयाब रहते हैं। हाल ही में कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ नजर आए। कपिल और गिन्नी दोनों एक इवेंट में पहुंचे थे। इस मौके पर गिन्नी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखीं।
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी का बदल गया लुक, बेटी के जन्म के बाद दिखने लगीं ऐसी
तस्वीर में गिन्नी का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया और उनका हेयर स्टाइल भी बिलकुल अलग है। कपिल शर्मा ने खुद भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं। तीनों कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में कपिल ने लिखा- 'मेरे बहुत टैलेंटेड छोटे भाई टाइगर श्रॉफ को ऑल द बेस्ट।'
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
इस इवेंट में कपिल शर्मा ब्लैक टीशर्ट और जींस में नजर आए। वहीं गिन्नी चतरथ ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। उन्होंने सिल्वर कलर का हैंडबैग कैरी किया है। गिन्नी का जो नया लुक है वो उनकी बेटी अनायरा के जन्म के बाद का है।
कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया।कपिल ने खुद अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया था। कपिल ने लिखा- 'मिलिए हमारे जिगर के टुकड़े 'अनायरा' शर्मा से।'
Meet our piece of heart “Anayra Sharma” ❤️ 🙏 #gratitude
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी, जबकि रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई में किया गया था। शादी की सालगिरह से दो दिन पहले 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने इस बच्ची को जन्म दिया था।
सारा अली खान हो गईं ट्रोल, बिकिनी तस्वीर के साथ भाई इब्राहिम को किया बर्थडे विश