कपिल शर्मा ने जब से टेलीविजन पर कमबैक किया है तब से उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। कपिल इन दिनों पूरी टीवी पर छाए हुए हैं। दर्शक उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 को बहुत पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा बीते दिनों बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। पहले सुनील ग्रोवर ने कपिल का साथ छोड़ दिया, उसके बाद उनका चलता हुआ शो बंद हो गया था। अब सब कुछ पटरी पर लौट आया है और इसके पीछे की वजह हैं उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ। शादी से पहले ही गिन्नी कई सालों से कपिल के साथ हैं। मासूम सी दिखने वाली गिन्नी बचपन में भी बहुत प्यारी थीं।
आगे की स्लाइड में देखिए गिन्नी चतरथ की बचपन की फोटो...
2 of 5
गिन्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
गिन्नी चतरथ अपने स्कूल के दिनों में बहुत क्यूट थीं। यह फोटो क्लास 9 की बताई जा रही है। इस फोटो को देखकर लग रहा कि कपिल की तरह गिन्नी को भी बचपन से एक्टिंग का शौक था। कॉस्टयूम में सजी गिन्नी शायद किसी डांस परफॉर्मेंस के लिए जा रही थीं।
3 of 5
गिन्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
गिन्नी की यह फोटो कॉलेज के दिनों की बताई जा रही है। इस फोटो में वह स्टेज पर फॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह कोई एक्ट कर रही हैं। गिन्नी को कॉलेज के दिनों से ही थियेटर का शौक था। एक ऑडिशन के दौरान ही कपिल और गिन्नी की मुलाकात हुई थी।
कपिल के शो पर इन दिनों सितारों का मेला लगा है। हर एक्टर की चाहत कि वो 'द कपिल शर्मा शो' पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करे। इसी के चलते बीते दिनों जूही चावला, अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान जूही ने मजाकिया अंदाज में कपिल पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछली बार आईं थी तो कपिल ज्यादातर सभी लोगों को वेट कराते थे, लेकिन इस बार जब वो सेट पर आईं तो कपिल शर्मा पहले से सेट पर थे । अब वह टाइम से रात 10 बजे तक घर चले जाते हैं। जूही ने इस बात का क्रेडिट गिन्नी को दिया।
आपको बता दें कपिल और गिन्नी बीती 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। कपिल और गिन्नी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। 12 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। जिसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।