टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने के बाद पहली बार कॉमेडियन कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दिए। उन्हें एक शख्स लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया पर कपिल के व्हीलचेयर पर बैठने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
वायरल हो रही तस्वीरों में कपिल शर्मा ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं और उन्हें शख्स लेकर जा रहा है। जिसने पीपीई किट पहनी हुई है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या हुआ है और खुद कपिल ने भी नहीं बताया कि वह व्हीलचेयर पर क्यों हैं। लेकिन उनके फैंस कपिल को ऐसे देखकर निराश हो गए हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करके उनका हाल पूछ रहे हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
कपिल शर्मा को इस हालत में देखकर फोटोग्राफर्स तस्वीरें लेने और उनका हाल जानने के लिए आगे आने लगे हैं। उस दौरान कपिल का मूड अच्छा नहीं था और वो फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। कपिल सभी से कहते हैं, चलो यहां से निकलो सभी। इसके बाद जब फोटोग्राफर्स किनारे हो जाते हैं तो कपिल उन्हें उल्लू के पट्ठे कहते हैं। उनका ये वीडियो फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपिल की इस बात को सुनकर कैमरा मैन कहते हैं, 'रिकॉर्ड हो गया सर थैंक्यू।'
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
बता दें कि कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है। इस समय उनका शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हो रहा है। हालांकि, कपिल ने फैन्स को शो बंद करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनी हैं, इसलिए वह शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर किलकारी गूंजी है और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है।
5 of 5
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
तो वहीं खबरें ये भी है कि 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी जुलाई में होगी और इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 'द कपिल शर्मा शो' बिना दर्शकों के चल रहा था, लेकिन अब उसे कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है। शो जुलाई में फिर से ऑन एयर होगा और इसमें ऑडियंस भी नजर आएगी।