{"_id":"5e7a16278ebc3e76aa59ba1b","slug":"kapil-sharma-shares-video-compare-to-janta-curfew-pepole-around-roads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस का सायरन सुन मुर्गों का हुआ ये हाल, वीडियो शेयर कर कपिल बोले- 'इनसे ही सीख लेते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलिस का सायरन सुन मुर्गों का हुआ ये हाल, वीडियो शेयर कर कपिल बोले- 'इनसे ही सीख लेते'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से करीब-करीब पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में पहुंच गया है। बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कई सितारे लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो कोई ना कोई मैसेज दे रहे हैं। इस बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
वीडियो के जरिए कपिल शर्मा ने लोगों को समझाने की कोशिश की है लेकिन एक खास अंदाज में। कपिल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ मुर्गे आराम से टहल रहे हैं। तभी पुलिस का सायरन बजता है और सारे मुर्गे भागकर उनके लिए बनी हुई जगह में जा छुपते हैं।
कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इनसे ही सीख लो कुछ।' बता दें कि कोरोना वायरस का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से सभी को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद कई लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो नाराजगी जताते हुए दिखे। अक्षय फटकार लगाते हुए कहते हैं कि 'आप लोगों को क्यों समझ नहीं आता कि लॉकडाउन का मतलब क्या होता है। घर में क्यों नहीं रहते हो? बेवकूफ मत बनो। घरों में रहो। तुम्हारी वजह से तुम्हारा परिवरा भी खतरे में आ जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय आगे कहते हैं कि 'बड़े बहादुर बन रहे हो आप लोग, बाहर निकलकर, ये सब धरी की धरी रह जाएगी। खुद भी अस्पताल जाओगे और अपने परिवार को भी अस्पताल ले जाओगे। यार अक्ल का इस्तेमाल करो। हाथ जोड़कर कह रहा हूं। इस बीमारी के सामने पूरी दुनिया की हालत बुरी है। मजाक नहीं है ये। जिंदगी के खिलाड़ी रहो। सिर्फ घर पर रहो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।