कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के शादी की है। 12 दिसंबर को शादी करने के बाद कपिल ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी। पार्टी के बाद कपिल ने एक ऐसा काम किया जिससे लोग उनकी हर जगह तारीफ कर रहे हैं।
2 of 4
kapil sharma
- फोटो : instagram
दरअसल कपिल ने अपनी शादी और रिसेप्शन में बचे हुए खाने को दान किया है, जिसे जालंधर और अमृतसर के आस-पास के क्षेत्रों में बांटा गया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जब एक संस्था को कपिल की शादी के बारे में पता चला तो, उसने कपिल से संपर्क किया।
संस्था ने कपिल से कहा कि शादी में बड़ी मात्रा में खाना बचेगा। हम चाहते हैं कि आप बचा हुआ खाना हमें दे दें, ताकि हम वो खाना गरीब भूखे लोगों में बांट सकें। कपिल ने एनजीओ की बात को सुनकर तुरंत हामी भर दी। उन्होंने सारी रस्मों के बचे हुए खाने को एनजीओ को डोनेट किया।
4 of 4
kapil sharma
- फोटो : instagram
वहीं एनजीओ के फाउंडर ने बताया कि कपिल ने अपनी शादी का बचा हुआ खाना हमें देकर दूसरों के सामने एक उदाहरण पेश किया है। निश्चित रूप से लोग यह सब जानकर उनकी तरह शादी का बचा हुआ खाना गरीबों के लिए दान में देंगे। कपिल ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि उनका दिल कितना पाक है।