{"_id":"5eb13eff3329761dbf72069c","slug":"kanika-kapoor-missing-her-children-posts-their-picture-after-she-recovers-from-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका कपूर को सता रही लंदन में रह रहे बच्चों की याद, कोरोना से ठीक होने के बाद रह रहीं लखनऊ में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनिका कपूर को सता रही लंदन में रह रहे बच्चों की याद, कोरोना से ठीक होने के बाद रह रहीं लखनऊ में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग जीत चुकीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (kanika kapoor) को अपने बच्चों की याद सता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों की तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि वह उन्हें बहुत याद कर रही हैं। दरअसल कनिका के तीनों बच्चे लंदन में रहते हैं।
2 of 5
कनिका कपूर के बच्चे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेबी डॉल गाने से मशहूर हुईं कनिका ने कम उम्र में ही शादी कर अपना घर बसा लिया था। शादी के वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। शादी वह लंदन चली गई और वहां तीन बच्चों को जन्म दिया। बता दें कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं जिनसे मिलने के लिए वो लगातार लंदन जाती रहती हैं।
कनिका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही खबरों में हैं। अब उनका Covid-19 टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी करने की वजह से खूब ट्रोल किया गया। इस मामले में कनिका पर दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कोरोना से जंग जीतने के बाद कनिका ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा था। इस नोट में उन्होंने सफाई देते हुए लिखा, 'मैं जानती हूं कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर कहानियां इसलिए बनीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी, लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी।
विज्ञापन
5 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे लिखा था- मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई अपने आप पहुंचे। मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिवारवालों, दोस्तों और समर्थिकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा।' कोरोना से ठीक होने के बाद पुलिस ने गायिका को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन तलब भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।