'बेबी डॉल', 'निंदे उड़ जाती हैं' और 'चिटियां कलाइयां' जैसे खूबसूरत गानों से दर्शकों के दिलों को हमेशा जीतने वाली सिंगर कनिका कपूर ने 21 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म साल 1978 में लखनऊ में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर कनिका कपूर को उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी। मंगलवार शाम को कनिका ने अपने करीबियों के साथ जन्मदिन की पार्टी भी की। जन्मदिन पार्टी में सांता क्रुज़ स्थित उनके घर पर बॉलीवुड कई बड़े सितारे नजर आए। एक झलक कनिका कपूर की जन्मदिन पार्टी और उनके घर पहुंचे सितारों पर...
सिंगर शान
कनिका कपूर के जन्मदिन पार्टी में मशहूर सिंगर शान पत्नी संग नजर आए।
उर्वशी रौतेला
'हेट स्टोरी 4' और 'समन रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कनिका कपूर की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं।
करिश्मा तन्ना
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम करिश्मा तन्ना भी कनिका कपूर की जन्मदिन पार्टी में दिखाई दीं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
दिव्या खोसला
'सनम रे' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दिव्या खोसला भी कनिका की पार्टी में नजर आईं।