बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना एक खूबसूरत वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह वजह उनकी बहन रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और उनके कजिंस से जुड़ी हुई है। कंगना एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी बहन भी हैं। इस बात को साबित करने के लिए किसी गवाह की जरूरत नहीं है, कंगना ने हमेशा ही अपने भाई-बहन का समर्थन किया है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : Twitter - @KanganaTeam
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने भाई-बहनों को लगभग चार करोड़ के घर खरीदकर गिफ्ट किए हैं। जिनमें रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और दो कजिंस के नाम शामिल है। कंगना ने यह घर चंडीगढ़ में खरीदे हैं। चारों घरों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
3 of 5
रंगोली, कंगना रनौत, संदीप सिंह
- फोटो : twitter@pankhuripathak
एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों का कहना है कि कंगना ने हमेशा अपने भाई-बहनों को सपोर्ट किया है। इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के काफी पॉश इलाके में भाई-बहनों को घर गिफ्ट किए हैं। ये घर एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। घर के आसपास अच्छे मॉल्स और रेस्त्रां भी मौजूद हैं। कंगना ने इससे संबंधित अपने आधिकारिक अकाउंट से भी एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा कि - 'मैं लोगों को उनके परिवार के साथ धन-संपत्ति बांटने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि अपने परिवार वालों के लिए यह कर पाई।'
4 of 5
kangna ranaut
- फोटो : getty images
सूत्रों का यह भी कहना है कि हिमाचल के लोगों का सपना ज्यादातर खुद का घर बनाने का होता है। कंगना ने अपने भाई-बहनों का यह सपना पूरा कर दिखाया है। कंगना रणौत के इस कदम से उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी से की जा रही है। जॉर्ज क्लूनी ने भी इसी तरह अपने 14 दोस्तों को एक मिलियन (10 लाख) रुपये का चेक दिया था।
5 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कंगना अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। कंगना इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगी। जिनमें थलाइवी, तेजस, इमली, धाकड़ आदि शामिल हैं।