किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। हालांकि कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोल भी होना पड़ा है लेकिन इन सबसे बेखबर कंगना अपनी बात बेबाकी से रख रही हैं। अब अभिनेत्री ने कृषि कानून का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने कृषि कानून का समर्थन करने वाले लोगों को ‘असली देशभक्त’ बताया है। साथ ही जो इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें धोखेबाज कहा। कंगना ने कहा कि ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का ट्वीट किया है इससे पहले भी वे इस मुद्दे पर कई ट्वीट कर चुकी हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने लिखा है- ‘उन सभी को गुड मॉर्निंग जो अखंड भारत से प्यार करते हैं, जो इस देश को टुकड़ों में नहीं बांटना चाहते हैं। केवल उन लोगों को गुड मॉर्निंग जो कृषि कानून को समझते हैं और इसका समर्थन करते हैं। वह सभी असली देशभक्त हैं। किसानों के हितैषी हैं। धोखेबाजों से बचना जरूरी है।

4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इससे पहले कंगना ने फूड डिलीवरी सर्विस जौमैटो को टैग करते हुए अपना गुस्सा उतारा था। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मैं जोमैटो के ट्विटर हैंडल को देख रही हूं जो मेरे और दिलजीत दोसांझ के बीच रेफरी की भूमिका निभा रहा है। वह खुलेआम मेरा मजाक उड़ा रहे हैं और दिलजीत द्वारा कंगना का दुष्कर्म वाले ट्रेंड का भी समर्थन किया है। हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं आज लड़ेंगे कल एक हो जाएंगे, तुम (जोमैटो) अपना देखो हमारे चक्कर में सड़क पर मत आ जाना भाई।'
5 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Twitter
बता दें कि कंगना रणौत ने किसान आंदोलन के मामले में एक ट्वीट किया था जिसे देखकर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल कंगना ने पंजाब की मंहिदर कौर को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बता दिया था और कहा था कि ये दादी 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट के बाद दिलजीत की उनसे काफी कहा सुनी हो गई थी। सोशल मीडिया पर हुई इनकी जुबानी जंग ने कई दिनों तक सुर्खियां में रही थी।