बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने लव जिहाद कानून का समर्थन करते हुए इसे लोगों के लिए मददगार बताया।
कंगना रणौत ने किया लव जिहाद कानून का समर्थन, बताया किस तरह से लोगों के लिए है मददगार
कंगना रणौत ने कहा, 'ये बहुत अच्छा कानून है। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोगों को इस कानून की वजह से दिक्कत भी हुई है। यह समझना होगा कि ये कानून उनके लिए है जिन्हें परेशानी है। अंतरजातीय शादी करने वालों पर ये लागू नहीं होता।'
कंगना रणौत ने आगे कहा, 'लव जिहाद का कानून वहां लागू होता है जहां लोग नाम पर धोखा खाते हैं। यह जाति और धर्म छुपाकर शादी के नाम पर धोखे के खिलाफ है। जो लोग इंटरकास्ट मैरिज के नाम पर धोखा खाते हैं या कोई और फ्रॉड उनके साथ होता है, वे पुलिस के पास जाते हैं तो उन्हें इससे मदद मिलती है। सरकार का ये बहुत सराहनीय कदम है।'
शुक्रवार को हुई थी पूछताछ
कंगना से देशद्रोह व अन्य मामलों में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को पूछताछ हुई थी। इसके बाद कंगना ने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला था। उन्होंने कहा था कि भारत विरोधियों को यहां समर्थन मिलता था।
कंगना ने ट्वीट किया, 'अगर आप भारत के विरोधी हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम, पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। अपनी स्वयं की सहायता प्रणाली बनें और अपनी स्वयं की अखंडता की सराहना करें।'
जेनिफर विंगेट से अविका गौर तक, मिलिए टीवी की उन हसिनाओं से जिन्होंने अपने शरीर पर बनवाएं हैं अनोखे टैटू