बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बीते करीब दो- तीन महीनों से काफी लाइम लाइट में हैं। पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेता की मौत की जांच की मांग को लेकर। बाद में महाराष्ट्र सरकार से कंगना की चली तनातनी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय रही। इसी बीच कंगना के लगातार बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर से कंगना रणौत ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा कर फैंस का ध्यान खुद के ऊपर खींच लिया है।
कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, खुद को बताया 'गांव की जोकर'
दरअसल शिवसेना और पार्टी सांसद संजय राउत के साथ जारी तनाव के बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार को अपने बचपन की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे बचपन में वो अपने गांव की जोकर कहलाती थीं और अपने बालों को भी खुद की काटती थी।
इन तस्वीरों को कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'जब मैं छोटी थी, मैं खुद को मोतियों से सजाती थी, अपने बाल खुद काट लेती थी। घुटनों से ऊपर तक ऊंचे मोजे और हील्स पहनती थी। लोग मुझ पर हंसते थे। गांव की जोकर होने से लेकर लंदन, पेरिस न्यूयॉर्क फैशन वीक की फ्रंट रो में बैठने तक मैंने अहसास किया, फैशन कुछ नहीं, बस खुद को साबित करने का तरीका है।'
View this post on Instagram
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on
कंगना ने एक और तस्वीर शेयर की है, इसमें वह फूलों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कंगना ने लिखा, 'एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।' बता दें कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही वो हर मुद्दे पर अपनी राय भी देती रहती हैं जिसकी वजह से वो काफी लाइम लाइट बटोरती रहती हैं।
.... इक आग का दरिया है और डूब के जाना है ❤️... pic.twitter.com/L2cusMIPIS
गौरतलब है कि कंगना रणौत इस समय अपने होमटाउन हिमाचल में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में मुंबई बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर के कुछ हिस्से को ढहा दिया था। उस समय कंगना मुंबई गई थीं। हालांकि इस समय ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित है।
पढ़ें: Bigg Boss 14 शुरू होने से पहले शहनाज गिल का Kiss वीडियो वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ऐसे रिएक्ट