बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का जीतने में कामयाब रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस बार कंगना एक अलग ही अवतार में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कंगना की अगली फिल्म धाकड़ का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।
2 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म के बारे में कंगना का कहना है कि 'मणिकर्णिका की सफलता के बाद यह साबित हो जाता है कि दर्शक महिलाओं को भी ऐसे किरदार में स्वीकारते हैं जिसमें वही मुख्य किरदार में होती हैं और जिनका किरदार 'लार्जर दैन लाइफ' होता है।'
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा कि 'धाकड़ न केवल मेरे करियर के लिए एक बेंचमार्क फिल्म है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी यह काफी अहम फिल्म होगी। फिल्म बड़े पैमाने पर शुरू की गई है, जिसमें एक महिला लीड करेगी। उम्मीद है फिल्म दिवाली (2020) पर रिलीज होगी। उम्मीद है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे महिला एक्टर्स को भारतीय सिनेमा में पीछे देखने की जरूरत नहीं होगी।'
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
फिल्म और कंगना के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर रेजी (Razy) ने कहा कि 'मैं खुद आर्मी परिवार से हूं इस वजह से मैं हमेशा से एक एक्शन फिल्म बनाना चाहता था। इस तरह की फिल्म के लिए यह बेहतरीन समय है। मैं अपनी फिल्म बनाने के स्टाइल से कई दीवारों को तोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। एक एक्टर के तौर पर मैं कंगना का काफी सम्मान करता हूं और हम इस फिल्म को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'यह फिल्म खूबसूरती से तैयार की जाएगी जिसमें फीमेल हीरो के कई एक्शन सीन होंगे। एक ऐसी फीमेल हीरो जो जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी।'
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के अलावा, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में होगी। निर्माता सोहेल मैकलई ने कहा कि 'यह काफी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं और मेरे लिए काफी अहम है। मुझे रेजी पर पूरा भरोसा है। दर्शकों को कंगना का ये नया अवतार जरूर पसंद आएगा।'