इस समय देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। साथ ही पीड़ितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे मदद करने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का नाम सबसे आगे है। हालांकि इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को ट्रोल किया।
सोशल मीडिया: यूजर ने सोनू सूद को बताया धोखेबाज, कंगना रणौत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सोनू सूद के विज्ञापन पोस्टर को साझा किया। साथ ही उन्हें इस आपदा के वक्त में पैसों के लिए लालची फ्रॉड बताया है। सोशल मीडिया यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'तुम उन लोगों के साथ धोखा कर रहे है, जिनके अपने मर रहे हैं। 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत एक लाख नहीं होती है, और तुम पांच लीटर के लिए दो लाख कीमत ले रहे हो। ऐसे फ्रॉड करके तुम रात में सो कैसे पाते है?'
इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लगभग ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि साढ़े सात सौ लोगों से अधिक ने रिट्वीट किया है। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि बड़ी बात है कि इस पोस्ट को कंगना रणौत ने भी लाइक किया है।
Such a fraud using a crisis to make money 😣
— Maithun (@Being_Humor) May 3, 2021
Oxygen concentrator ₹2 lakh 🤷🏻♂️ pic.twitter.com/WvFuQRxY5B
गौरतलब है कि कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वह देश में फैली कोरोना महामारी पर भी लगातार अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। कुछ समय पहले कंगना को ट्रोल किया गया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि जब भारत संकट का सामना करता है तो दूसरे देश उसके खिलाफ गैंग बनाते हैं।

बता दें कि इस पोस्ट पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सोनू सूद फ्रॉड है, तो वहीं बड़ी संख्या में फैंस का कहना है कि सोनू को तो पता भी नहीं होगा कि उनके नाम से लोग अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं।