अपने बेबाक बोल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रणौत इस वक्त अपने ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन और एफआईआर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी। अब इंस्टाग्राम ने भी उनका यह पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसके बाद कंगना ने एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनका एक पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि कंगना ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि आप लोग इससे डरें नहीं, यह एक मामूली सा फ्लू है। बस इसी विवादित बयान के बाद इंस्टाग्राम ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन पंगा गर्ल चुप रहने वालों में से नहीं हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम के इस कदम के बाद एक स्टोरी के जरिये भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, 'इंस्टाग्राम ने मेरा एक पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसमें मैंने कोविड को खत्म करने की धमकी दी थी। लगता है किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मतलब आतंकवादियों और कम्युनिस्टों से सहानुभूति रखने वाला तो सुना था ट्विटर पर लेकिन कोविड फैन क्लब। वाह... कमाल है। इंस्टाग्राम पर दो दिन हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यहां तो हफ्ते भर भी टिकना मुश्किल है।'
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें कि कंगना ने बीते शनिवार को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। जिसके बाद ही यह विवाद हो गया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है, लेकिन अब मुझे पता है कि मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। आप लोग भी इससे न डरें। आप जितना डरेंगे ये आपको उतना ही डराएगा। आइए इस कोविड -19 को नष्ट करते हैं। यह एक साधारण सा फ्लू है जो बहुत अधिक दबाया गया था और अब यह कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव।’
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंगना के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई थी और उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया था। जिसके बाद भी कंगना चुप नहीं रही थीं और ममता को राक्षसी बता दिया था और कहा था कि दीदी तेरा अंत आ गया है।