रितिक रोशन और कंगना के बीच चल रहे झगड़े में एक नया मोड़ आया है। कंगना ने रितिक रोशन पर भ्रम में रखने और धोखा देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर
कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने डीसीपी एम. राजकुमार को चिट्ठी लिखकर रितिक रोशन द्वारा उनकी मुवक्किल पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने रितिक रोशन पर अपने ही बात से पलटने का आरोप लगाया है। अपनी बातों और बयानों के जरिए भ्रमित करने के लिए उन्होंने रितिक पर कार्रवाई की मांग की है।
रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर
रिजवान का कहना है कि 12 दिसंबर 2014 को रितिक ने उस वक्त के पुलिस प्रमुख राकेश मारिया से की गई शिकायत में अपनी ईमेल आईडी हैक होने की शिकायत की थी। रितिक ने उस शिकायत में ये बात कही था कि उनकी आईडी के हैक हो गई है और उनके प्रशंसक और दोस्तों ने बताया है कि वो उनसे बात कर रहे हैं। जबकि उन्होंने इन लोगों से कोई बात नहीं की।
रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर
रितिक ने इस आधार पर अपराधियों को पकड़ने की गुजारिश पुलिस से की थी। इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। कंगना के वकील का कहना है कि रितिक ने एक बार फिर इसे शिकायत को लेकर मार्च 2016 में जो शिकायत दर्ज की, उसमें उन्होंने कंगना पर कई इल्जाम लगा डाले।
रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर
कंगना के वकील का कहना है कि रितिक ने आरोप लगाया कि कंगना ने उन्हें हजारों ई-मेल और फोटो भेजे हैं। रितिक अपने कहे में खुद ही फंस रहे हैं। उनके अपनी ई-मेल आईडी के हैक होने को लेकर किए गए दावों मे विरोधाभास है।