कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने बलबूते पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। कंगना की इस वक्त 'मर्णिकर्णिका' और 'मेंटल है क्या' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस बीच कंगना ने फिल्म के मेकर्स के सामने ऐसी शर्त रख दी है जिसे जानने के बाद मेकर्स हैरान रह गए।
बॉलीवुड में कई दिग्गज स्टार्स है जो फिल्म की कमाई में हिस्सा लेते हैं। इन एक्टर्स में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी दोनों फिल्म के मेकर्स से फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगा है। कंगना का मानना है कि उनकी दोनों ही फिल्मों का कंटेंट दमदार है ऐसे में उनकी यह डिमांड करना जायज है।
कंगना ने यह डिमांड उस वक्त की है जब उनकी पिछली रिलीज सारे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इन फिल्मों में 'सिमरन', 'कट्टी बट्टी' और 'रंगून' शामिल हैं। 'मर्णिकर्णिका' फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए कंगना ने कई बेहतरीन स्टंट सीन्स निभाए हैं।
4 of 5
एक बार पहले भी घायल हो चुकि हैं कंगना
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि कंगना रनौत की फिल्म की कमाई में हिस्से की डिमांड पूरी होती है कि नहीं। आपको बता दें, 'मर्णिकर्णिका' फिल्म की शूटिंग के दौरान तलवारबाजी करते हए कंगना घायल भी हो चुकी हैं। वहीं 'मेंटल है क्या' फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हुई है जिसमें कंगना और राजकुमार राव के लुक ने लोगों को काफी इंप्रेस किया।
आपको बता दें, कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का टीजर इस स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस दिन अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।