अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है। कंगना ने एक पोस्ट किया है और बताया है कि उनकी फेवरेट महिलाएं कौन-कौन हैं। अपनी पसंदीदा महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने अपनी मम्मी, बहन और भाभी के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 5
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल
- फोटो : Instagram
कंगना ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है, 'हर दिन महिला दिवस है...मेरे कुछ पसंदीदा पलों को मेरी पसंदीदा महिलाओं के साथ शेयर कर रही हूं। सभी को एक खुशहाल महिला दिवस की शुभकामना। '
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट करते हुए कंगना को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ हेटर्स भी कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जोक ऑफ द डे'। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा है- रिहाना और तापसू पन्नू के बारे में क्या ख्याल है।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
बीते दिन कंगना रणौत ने कहा है कि वह हॉलीवुड सिनेमा में निर्देशक बनने वाली थीं, लेकिन फिल्म क्वीन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। इस बात खुलासा कंगना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया है। फिल्म क्वीन के सात साल पूरे होने पर कंगना ने लिखा, 'लगभग एक दशक के लंबे संघर्ष के बाद मुझसे कहा गया कि मैं भी अच्छी कलाकार हूं, जैसा कि बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्री को होनी चाहिए। मैंने क्वीन यह सोचकर साइन कि फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी, इसे पैसों के लिए साइन किया, उन पैसों के साथ मैं न्यूयॉर्क के फिल्म स्कूल में गई'
5 of 5
थलाइवी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' के लिए भई जबरदस्त तैयारी कर रही हैं।