कंगना रणौत के भाई अक्षत रणौत की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में निभाई गई थीं। उस वक्त कंगना ने मेहंदी, हल्दी और सात फेरों तक की तस्वीरें साझा की थी। अब उन्होंने शादी का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
कंगना रणौत ने साझा की भाई अक्षत की शादी का थ्रोबैक वीडियो, जमकर डांस कर रहीं अभिनेत्री
कंगना शादी में अक्षत के दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। अपने भाई की शादी में कंगना ने खूब धमाल मचाया था। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब उन्होंने इस वीडियो को साझा कर बताया है कि वह शादी के दौरान की मस्ती को मिस कर रही हैं।
वीडियो साझा करते हुए कंगना ने लिखा- 'अपने भाई के गुट को मिस कर रही हूं। अक्षत की शादी का पुराना वीडियो।' वीडियो में वह राजस्थानी लोकगीत पर डांस कर रही हैं। लुक्स की बात करें तो कंगना ने पारंपरिक सलवार सूट पहना हुआ है।
Major missing my brother’s squad... throwback to Aksht’s wedding ❤️ pic.twitter.com/EiVpV3z3Q7
अक्षत ने 12 नवंबर 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी उदयपुर के मशहूर द लीला पैलेस के शीश महल होटल में संपन्न हुई। शादी की भव्यता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साल 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यहीं हुई थी।
View this post on Instagram
कंगना रणौत की पिछली रिलीज की बात करें तो वह अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा थीं। कंगना की आने वाली फिल्म धाकड़ है जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की। इसके अलावा वह फिल्म तेजस में पायलट की भूमिका में नजर आएंगी।
EXCLUSIVE: बोले राजकुमार राव, ‘मेरे नाम से फिल्म बिकती है तो फिल्म अच्छी होने की जिम्मेदारी भी मेरी’