बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। इनमें से एक मामला उनके पासपोर्ट रीन्यूअल का था जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थी। दरअसल, कंगना पर नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके चलते पासपोर्ट विभाग ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से इनकार कर दिया था। हालंकि, अब उनका पासपोर्ट रीन्यू कर दिया गया है। अब हाल में कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी की मुलाकात पर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिन गुरुवार (29 जुलाई) को जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। कंगना ने उस मुलाकात पर तीखा तंज कसते हुए फेसबुक पोस्ट किया है।
विवादित बयान: कंगना ने 'दीदी' पर की अभद्र टिप्पणी, जावेद-शबाना और ममता की मुलाकात पर साधा निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन