बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत 23 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना को उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही एक बेहद शानदार तौहफा मिला है। कंगना रणौत को उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में एक राजपूत परिवार में हुआ था। कंगना के माता पिता के अलावा उनके परिवार में एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल और छोटा भाई अक्षत भी हैं। कंगना की मां आशा रणौत एक स्कूल में अध्यापिका हैं और पिता एक बिजनेसमैन हैं।
3 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
एक ट्वीट के जरिए कंगना ने खुलासा किया था कि उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वो अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती थीं। वो 12वीं कक्षा में फेल भी हो गई थीं। उनके पिता काफी सख्त मिजाज के थे और कंगना शुरू से ही बगावती रहीं थीं। ऐसे में जब उनके पिता नहीं माने तो वो घर से भाग गईं।
4 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना अपने माता पिता से लड़कर मुंबई आईं और उन्होंने अभिनेत्री बनने का अपना सफर तय किया। कंगना ने फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और कंगना को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
5 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
इसके बाद कंगना की सफलता का जो सफर शुरू हुआ है वो अभी भी जारी है। कंगना ने कई सफल फिल्में की हैं जिनमें ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में शामिल हैं। कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को लेते वक्त कंगना महज 22 साल की थीं। इसके बाद उन्हें 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।