कंगना रणौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। देश की आजादी पर दिए गए बयान के बाद कंगना ने बीते दिनों किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से लगातार न सिर्फ सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई बल्कि उनकी इस टिप्पणी के बाद किसान लगातार कंगना का विरोध करते हुए नजर आए और इसी के साथ पंजाब की महिलाओं में अभिनेत्री के खिलाफ काफी आक्रोश था। हाल ही में पंजाब पहुंचीं अभिनेत्री को किसानों की भीड़ ने रोक लिया था और उनसे माफी मांगने की मांग की थी।
सोशल मीडिया: विरोध प्रदर्शन के बाद कंगना रणौत ने मांगी माफी, फैन ने लिखा, जहां नफरत है वहां प्यार भी
फैन ने लिखा ये है मेरा हिंदुस्तान
Jaha Nafrat hain waha dher saara pyar bhi hain. Yeh hain mera Hindustan❤️
माफी मांगने के बाद कंगना ने अपना हाथ उठाकर फैंस को वेव किया। जिसके बाद लोगों ने गुस्सा भुलाकर कंगना को प्यार दिया। सोशल मीडिया पर कंगना का ये वीडियो एक फैन ने साझा किया। फैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘कंगना रणौत को पंजाब से बहुत प्यार मिल रहा है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जहां नफरत है वहां ढेर सारा प्यार भी है। ये है मेरा हिंदुस्तान।
#KanganaRanaut https://t.co/7XuCcVr6tx
वीडियो साझा कर कंगना ने कही थी ये बात
कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि, ‘जैसे ही मैंने पंजाब में कदम रखा कुछ लोगों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। यह लोग खुद को किसान कह रहे हैं।' वीडियो के जरिए कंगना ने अपनी कार रोके जाने पर किसानों पर अपना गुस्सा निकाला। सोशल मीडिया पर शेयर कर किए गए वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि 'मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लेकिन यहां पंजाब आते ही कुछ लोगों ने मुझे रोक लिया। यह लोग मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं’।
इस बात से नाराज थीं महिलाएं
दरअसल जब किसान आंदोलन शुरू हुआ था तो उस दौरान तब कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पंजाबी बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद से किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया तो भी कंगना ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी।
विवादों से है गहरा नाता
कंगना रणौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड हो या फिर कोई भी अन्य मुद्दा कंगना अपनी बात रखने से बिलकुल नहीं घबराती हैं, जिसकी वजह से कई बार न सिर्फ उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी बल्कि उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज हो गई।