Kangana Ranaut: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देख भड़की कंगना, स्वच्छता को लेकर कही यह बात
अभिनेत्री ने मंगलवार को हिमालय के बेस कैंप माउंट एवरेस्ट के पास का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वहां बहुत ज्यादा कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि लोग अपने आपको भगवान समझते हैं। उन्हें अपनी रियलिटी चेक करनी चाहिए। वे अपनी बदबूदार पदचाप हर जगह छोड़ते हैं। वे प्रकृति का सम्मान नहीं करते। कई ट्विटर यूजर कंगना रनोट की बात से सहमत ही दर्शाइए। ट्विटर पर माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।
Whoever thinks human is God’s favourite needs a reality check, look at this scene you would realise human is probably God’s least favourite, they tend to leave their smelly, stinky, filthy footprints everywhere…. Save the world from humans please … 🙏 https://t.co/TuIFc4iBho
वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग बंद कर दीजिए और पहले इसे साफ कीजिए। आपके पास का सीन बहुत ही खराब है।' उनके इस कमेंट के बाद उनके फैंस इस पोस्ट जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी बात का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें- Fahmaan Khan: सुंबुल से दोस्ती में आई दरार की खबरों पर फहमान ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्या और कैसे हुआ