{"_id":"5c3c20d0bdec22737f731ccb","slug":"kangana-ranaut-and-rekha-dance-at-a-award-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवार्ड फंक्शन में किस अंदाज में कंगना से मिलीं रेखा, जिस किसी ने देखा वो हैरान हो गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवार्ड फंक्शन में किस अंदाज में कंगना से मिलीं रेखा, जिस किसी ने देखा वो हैरान हो गया
Mon, 14 Jan 2019 11:11 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
kangana and rekha
इन दिनों कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है । इससे पहले कंगना रनौत एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं । अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं ।
Trending Videos
kangana and rekha
इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड दीवा रेखा भी नजर आईं । ईवेंट में कंगना और रेखा के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिली । इस अवॉर्ड शो में कंगना जो साड़ी पहनकर पहुंची थीं वो उन्हें रेखा ने ही गिफ्ट की है। रेखा और कंगना दोनों कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं ।
kangana and rekha
रेखा ने अपने हाथों से कंगना को अवॉर्ड दिया । इसके बाद स्टेज पर ही रेखा ने कंगना को अपने गानों पर डांस स्टेप सिखाए। रेखा ने सॉन्ग 'इन आंखों की मस्ती के' और 'परदेसिया' पर कंगना को नचवाया । दो स्टार्स को साथ में डांस करता देख दर्शक झूम उठे ।
Video | Kangana with Rekha ji at the Marathi Tarka event in Mumbai today pic.twitter.com/5GZNO3MXKg
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) January 13, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana and rekha
इसके अलावा दोनों मराठी गाने पर भी डांस करती दिखीं । अवॉर्ड शो में सरोज खान भी पहुंची थीं । रेखा और कंगना दोनों ही सरोज के पास उनसे मिलने पहुंचीं। शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन
kangana and rekha
बता दें कि 'मणिकर्णिका' के साथ कंगना ने डायरेक्शन में पहली पर कदम रखने जा रही हैं । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रक्रिया मिली है । कुछ को ट्रेलर पसंद आया और कुछ को नहीं । अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है ।