14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई फिल्म 'कहो न प्यार है' को आज 19 साल हो गए हैं। साल 2000 में रिलीज हुई सारी फिल्में ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर एंट्री के साथ फीकी पड़ गई थीं। इस फिल्म से ऋतिक और अमीषा पटेल दोनों ने डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। आइए बात करते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...
क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा। हालांकि शाहरुख ने ही राकेश रोशन को सुझाव दिया कि वो ऋतिक को इस फिल्म से लांच करें। ऋतिक के साथ-साथ अमीषा पटेल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
आपको जानकार हैरानी होगी कि अमीषा पटेल से पहले इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किया गया था। करीना ने फिल्म की शूटिंग करने के बाद इसे छोड़ दिया था। दरअसल करीना की मां बबीता कपूर का राकेश रोशन से कोई मतभेद हो गया था जिसके बाद करीना ने ये फिल्म छोड़ दी। बता दें कि उस समय इस फिल्म ने 102 अवार्ड जीतकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कराया था।
शाहरुख खान और सलमान खान को अपने पूरे बॉलीवुड करियर में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले। जितने ऋतिक की इस फिल्म को मिले थे। इस फिल्म को रिलीज होने के बाद ऋतिक रोशन को करीब 30,000 शादी के प्रपोजल मिले थे। फिल्म रोमांस के नाम पर माइलस्टोन थी।
क्या आप जानते हैं फिल्म में अपने दाएं हाथ की छठी अंगुली यानी दूसरे अंगूठे को छिपाने के लिए ऋतिक ने पूरी शूटिंग के दौरान हैंड ग्लव्स पहने थे। इसलिए वे फिल्म में लेफ्टी बने रहे यानी पूरे शॉट्स उन्होंने बाएं हाथ से दिए।