अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार उनकी चर्चा होने का कारण एक्टर ऋतिक रोशन नहीं है बल्कि उनका हैंडबैग है।
पढ़ेंः फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का टाइटल सॉन्ग हुआ लीक, सोशल मीडिया पर बवाल
2 of 4
- फोटो : indianexpress.com
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के लिए फ्लाइट लेने पहुंची थीं। उन्होंने जारा की फूलों जैसी डिजाइन वाली खूबसूरत पैंट और खूबसूरत नीले बो वाली ब्लाउज पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को भी एक अलग लुक दे रखा था। वह अपने साथ गुची का हैंडबैग कैरी कर रही थीं। उनकी पूरी ड्रेसिंग में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही थी तो वो था कंगना का हैंडबैग।
क्या आप जानते हैं कि कंगना के इस बैग की कीमत कितनी है? इसकी कीमत सुन आप हैरान हो जाएंगे। इस बैग को खरीदने के लिए आपको करीब 1.5 लाख रुपय खर्च करने होंगे। ये एक डायोनायसस हैंडबैग है जिस पर फूलों जैसी डिजाइन बनी हुई है।
पढ़ेंः बदल गया 'पहरेदार पिया की' सीरियल का नाम, नया ट्रेलर हुआ लॉन्च
indianexpress.com
कंगना रनौत से पहले भी कई बड़े कलाकार गुची के महंगे बैग कैरी करते देखे गए हैं लेकिन कंगना का ये बैग बिल्कुल यूनिक और कुछ ज्यादा ही एक्सपेंसिव है। कंगना जल्द ही फिल्म मणिकर्निका में नजर आने वाली हैं जिसमें वो रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी।