लगता है इन दिनों कंगना रानौत के भाव सातवें आसमान पर हैं। अपने बोल्ड अंदाज़ और बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जिससे आप सभी के होश उड़ जायेंगे।
कंगना की इस हरकत से विशाल भारद्वाज को लगा सदमा..
सभी जानते हैं कि कंगना विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर कंगना ने अपनी एक ऐसी डिमांड सामने रखी है जिससे ना सिर्फ विशाल भारद्वाज सदमे में हैं बल्कि शाहिद और सैफ को भी बड़ा झटका लग सकता है।
कंगना की इस हरकत से विशाल भारद्वाज को लगा सदमा..
कंगना ने इस फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज से अपने लिए को-डायेरक्टर, डायलॉग और स्क्रीनप्ले में क्रेडिट मांगा है। जानकारों की मानें तो कंगना का कहना है कि जब विशाल और उनके असिस्टेंट्स की टीम सेट पर नहीं होती थी और उनके पास पूरे डायलॉग नहीं होते थे तो कंगना अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए उन डायलॉग्स को पूरा कर लेती थीं और इसीलिए उन्होंने विशाल भारद्वाज से फिल्म में क्रेडिट की मांग की है।
कंगना की इस हरकत से विशाल भारद्वाज को लगा सदमा..
बेशक कंगना को अपनी ये मांग जायज लगी हो पर इससे विशाल बेहद शॉक और सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो इसका हल कैसे निकालें।
कंगना की इस हरकत से विशाल भारद्वाज को लगा सदमा..
आपको बता दें कि इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है जब कंगना ने ऐसी सिचुएशन खड़ी की हो। कुछ वक्त पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने सीन से नाखुश थी और एक क्रू मेंबर पर भड़क रहीं थीं। फिलहाल कंगना हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं उनकी फिल्म 'रंगून' अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी।