कुछ दिन पहले एक अंजान शख्स के साथ श्रुति हासन की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर कहा जा रहा था कि वो शख्स श्रुति हासन का ब्वॉयफ्रेंड है। ना सिर्फ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं बल्कि श्रुति के लिंक-अप को भी खूब चटखारे लेकर पेश किया गया।
बेटी के अफेयर से डरे कमल हासन, हुआ ऐसा हाल
इतना ही नहीं श्रुति सरेआम अपने इस ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिंदास घूमते हुए नजर आती हैं। लेकिन उनके पिता कमल हासन इस अफेयर से खुश नहीं हैं। खबर है कि कमल हासन बेटी श्रुति को ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सेल के साथ यूं सरेआम घूमते हुए देखकर डरे हुए हैं।
बेटी के अफेयर से डरे कमल हासन, हुआ ऐसा हाल
श्रुति हासन के लिंक-अप पर जिस तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं उनसे कमल हासन के होश उड़े हुए हैं। कमल हासन को लग रहा है कि इसकी वजह से उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
बेटी के अफेयर से डरे कमल हासन, हुआ ऐसा हाल
इस बारे में कमल हासन ने श्रुति से बात भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब देखना ये होगा कि श्रुति अपने पिता की छवि को बचाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड का साथ छोड़ती हैं या नहीं।
बेटी के अफेयर से डरे कमल हासन, हुआ ऐसा हाल
इससे पहले श्रुति साउथ के एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रहीं थीं। दोनों काफी वक्त तक लिव-इन में भी रहे। फिल्म की बात करें तो जल्द ही वो राजकुमार राव के साथ फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आएंगी।