बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में बाल कलाकार काम करते नजर आते हैं जो फैंस के बीच काफी मशहूर हो जाते हैं। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में भी दो बाल कलाकार नजर आए थे झनक शुक्ला और अथित नाईक। दोनों ही बाल कलाकारों ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनीं फिल्म कल हो ना हो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं जया बच्चन, रीमा लागू, डेलनाज पॉल, लिलेट दुबे, सुष्मा सेठ सह कलाकार के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म को 18 साल बीत चुके हैं और फिल्म के बच्चे बड़े हो चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं अथित नाईक के बारे में जिन्होंने फिल्म में प्रीति जिंटा के छोटे भाई का किरदार निभाया था।
2 of 5
कल हो ना हो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अथित ने प्रीति जिंटा के छोटे भाई शिव कपूर का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में एक दिव्यांग बच्चे का किरदार निभाया था जो दूसरे लड़कों की तरह बास्केटबॉल खेलने का शौक रखता है। बचपन में अथित की तुलना हैरी पॉटर फेम डैनियल रेडक्लिफ से की जाती थी।
3 of 5
अथित नाईक
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में बेहद क्यूट से दिखने वाले अथित अब काफी बड़े हो चुके हैं। पहले से उनका लुक और भी ज्यादा बदल गया है। अथित अब क्यूट होने के साथ साथ काफी स्मार्ट भी हो चुके है। उन्होंने अब तक सात फीचर फिल्म्स , 176 कमर्शियल्स और बहुत से टीवी शोज में काम किया है। 'कल हो ना हो' के अलावा अथित अनुराग बासु की फिल्म 'साया' और '23 मार्च 1931' में भी बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक बॉलीवुड से दूरी बनाई और अपनी पढ़ाई पूरी करने विदेश चले गए। उन्होंने सात सालों तक फिलिपिंस, लॉस एंजेलिस, सैन फ्रैंसिस्को जैसी जगहों पर अपनी कला को निखारा।
4 of 5
अथित नाईक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अथित सिर्फ अभिनेता ही नहीं हैं बल्कि वो सिनेमेटोग्राफर बन चुके हैं। उन्होंने लगभग 300 से भी ज्यादा शॉर्ट फिल्में, 35 म्यूजिक वीडियो, 3 फीचर फिल्म और एक टेलीविजन सिटकॉम प्रोड्यूस की हैं। इतना ही नहीं वो मिल्टन, सैंटियागो, पेट्रिस कोसेट, चार्ली रोज जैसे मशहूर आर्टिस्ट के साथ भी काम कर चुके हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है।
5 of 5
अथित नाईक
- फोटो : सोशल मीडिया
अथित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर ढेरों तस्वीरें साझा करते हैं।उन तस्वीरों में उनकी फोटोग्राफी की कला भी साफ नजर आ जाती है। निजी जिंदगी की बात करें तो पिछले साल 9 दिसंबर को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अक्षदा कदम से शादी की थी। खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।