काजोल हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और अब वह ओटीटी की तरफ भी रुख कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज द ट्रायल भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। इसके अलावा अभिनेत्री द लस्ट स्टोरीज 2 में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन भी दिए हैं। आज काजोल अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वह 49 साल की हो गई हैं। इस दौरान काजोल ने अपने बेटे युग और बेटी नीसा और हर उस शख्स को कड़ा संदेश दिया है जो कि ऑनलाइन ट्रोलिंग से शिकार होते हैं।
2 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में काजोल एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से सवाल किया गया कि जब नीसा भी अक्सर पार्टीज और कार्यक्रमों में नजर आती हैं, लेकिन अक्सर वह ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में काजोल की क्या प्रतिक्रिया होती है और वह इसको लेकर अपने बच्चों को क्या कहती हैं। इसपर काजोल ने कहा, मैंने उनको कहा है कि इन बातों पर इतना ध्यान देने की जरूरत नहीं है। काजोल ने आगे कहा कि आपको अपने लिए सोचना चाहिए और अपने दिमाग का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Genelia D'souza: नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर रहीं जेनेलिया डिसूजा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में छाया जलवा
3 of 5
नीसा देवगन-काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल आगे कहती हैं कि यह सबसे बड़ा संदेश है जो वह बाकी लोगों को भी देना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से ट्रोलिंग के बारे में बात करती हैं और उन्हें बताती हैं कि इसे एक चुटकी नमक की तरह लें बस बाकी ट्रोल्स को गंभीरता से न लें। उन्होंने कहा कि आप हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते क्योंकि लोग आपको हर चीज के लिए ट्रोल करते रहते हैं। उनका मानना है कि एक जोड़ी जूते पहनकर एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों द्वारा अभिनेताओं को बेरहमी से ट्रोल करना यह बहुत ज्यादा है।
4 of 5
काजोल, नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे इतर काजोल से पूछा गया कि वह अपना जन्मदिन कैसे मनाना पसंद करती हैं। इसके बारे में काजोल ने कहा कि एक रस्म है, जिसमें वह उन सभी लोगों से मिलना पसंद करती हैं, जिनसे वह प्यार करती हैं। वह उन सभी को अधिकार के साथ मिलने के लिए बुलाती है, खासकर अपने परिवार को क्योंकि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के कारण अक्सर उन सभी से मिलने का मौका नहीं मिलता है।
5 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को हाल ही में वेब सीरीज द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा में देखा गया था। उन्हें लस्ट स्टोरीज 2 में भी देखा गया था। दोनों वेब शो में उनके इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे।