रानी मुखर्जी ने जबसे प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की है, तभी से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें देखा गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल हुए थे।
2 of 6
Kajol Ignored Rani
- फोटो : Twitter
रानी की कजिन काजोल भी अपने पति अजय देवगन के साथ अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। दोनों के साथ काजोल की बहन तनीषा भी थी। शो के दौरान काजोल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसपर सभी की नजरें चली गईं।
3 of 6
Kajol Ignored Rani
- फोटो : Twitter
हुआ यूं कि काजोल और अजय अवॉर्ड लेने के बाद जब स्टेज से नीचे उतरे, तो दोनों वहां बैठे सभी लोगों से गले मिले। उसी टेबल पर काजोल की कजिन रानी मुखर्जी भी बैठी हुई थीं।
4 of 6
Kajol Ignored Rani
- फोटो : Twitter
लेकिन काजोल ने उनकी तरफ देखा तक नहीं। काजोल आलिया, शाहिद और सिद्धार्थ से खुद जाकर मिलीं, मगर वहीं बैठी अपनी बहन को इग्नोर कर दिया उन्होंने।
ताज्जुब की बात ये थी कि तनीषा खुद आगे बढ़कर रानी से मिलीं। रानी के गले लगकर उन्होंने उनसे बातें भी की। लेकिन वहीं काजोल और अजय सबसे मिलने के बाद पीछे से ही निकल गए।