बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दक्षिण सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली काजल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों काजल का लाइमलाइट में आने का एक खास कारण है। दरअसल, अभिनेत्री की एक ही दिन में दो फिल्में रिलीज हुई हैं। मुंबई सागा (Mumbai Saga) और मोसागोल्लू (Mosagallu) हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई हैं जिसके तुरंत बाद से काजल अपने दमदार अभिनय के चलते खूब वाह वाही लूट रही हैं। इसी के चलते काजल ने अपनी आने वाली एक और फिल्म की जानकारी एक ट्वीट के जरिये साझा की है।
काजल अग्रवाल ने तस्वीर साझा कर पूछा मजेदार सवाल, किसी को नहीं मिला जवाब
दरअसल, फिल्म मुंबई सागा और मोसागोल्लू के शानदार प्रदर्शन के बाद काजल ने अपनी आने वाली फिल्म की भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। हाल ही में काजल ने एक ट्वीट किया है जिसे देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। काजल ने एक फोटो शेयर की है जिसमें केवल एक हाथ नजर आ रहा है और साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने पसंदीदा इंसान के साथ शूटिंग कर रही हैं।
काजल ने तस्वीर के साथ एक रहस्यमयी कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, 'मैं अपने पसंदीदा इंसान के साथ शूटिंग कर रही हूं, क्या आप बता सकते हैं कौन हैं वो?' इसके तुरंत बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कौन हैं वो जिनके साथ काजल शूटिंग कर रही हैं। कोई साउथ सुपरस्टार चिरंजिवी का नाम ले रहा है तो कोई अभनेता नागार्जुन का। हालांकि यह स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया कि काजल के पसंदीदा इंसान कौन हैं।
Shooting with my most favourite person. Guess who? 😍 pic.twitter.com/S29R2QDqsk
बता दें कि काजल फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अब एक इनवेस्टर भी बन गई हैं। शादी के तुरंत बाद ही काजल ने बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने ओकी गेमिंग नाम की कंपनी में 15 परसेंट हिस्सा खरीदा है। ओकी गेमिंग मुंबई की एक गेमिंग कंपनी है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने वाली हैं। वो जल्द ही वेब सीरीज लाइव टेलीकास्ट में नजर आएंगी। वेंकट प्रभु की इस सीरीज का जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाला है। यह सीरीज एक टीवी क्रू की कहानी है जो एक शो बनाने की तैयारी करता है लेकिन घर में मौजूद सुपरनेचुरल पावर्स के जाल में फंस जाता है। काजल ने इसकी शूटिंग के दौरान का डरावना अनुभव भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग से घर लौटने के बाद डर की वजह से रात को नींद नहीं आती थी।